वैदिक चिंतन

वैदिक चिंतन एक विधा है जिसमें वैदिक सिद्धांतों, वैदिक ज्ञान और शाश्वत सत्य पर गहन विचार किया जाता है।

https://www.youtube.com/@VedicChintan25

शिक्षा का लगता है जब अंजन,  कैप्टन गुंजन बनी डॉ. गुंजन

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बुलंदशहर के धर्माचार्य एवं राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता गजेन्द्र सिंह आर्य की पुत्रवधु कैप्टन गुंजन स्काई रीच एविएशन एकेडमी जयपुर राजस्थान की संस्थापक एवं संचालक हैं।अपनी उक्त संस्था की स्वयं डायरेक्टर है और स्वयं पायलट प्रशिक्षण देती है। २००९ से २०२४ तक देश एवं विदेश में १५०० से अधिक विमान चालकों (पायलट) को प्रशिक्षण देकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। भारत से ८५०० किमी. सुदूर दक्षिण अफ्रीका की राजधानी जोहान्सबर्ग से कमर्शियल पायलट का प्रशिक्षण लेकर वहीं पायलट इंस्ट्रक्टर बनी।

डॉक्टर गुंजन अपने पिता श्री सुशील कुमार (पूर्व कमांडेंट) एवं माता श्रीमती लक्ष्मी रानी (शिक्षिका) की मात्र इकलौती पुत्री है। आप मूल रूप से रेवाड़ी हरियाणा की रहने वाली है। बड़ी दुआओं और तीर्थ स्थलों के दर्शनों के बाद आपका जन्म हुआ। इसी कारण माता पिता ने ईश्वर की दुआ मानकर आपके नाम को गुंजन दुआ रखा। आपका परिवार गुंजन की किलकारी से गुंजायमान हुआ। इसी शृंखला में आपकी अभिरुचि एविएशन में बढ़ी। आपकी क्रियाशीलता एवं सृजनशीलता के कारण आपको शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए २६ सितंबर २०२४ को भारत विभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है और आपकी विशेष क्रियाशीलता और योग्यता को प्राथमिकता देकर विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण आयोग एवं भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने कैप्टन गुंजन को मानद डॉक्टरेट उपाधि से महिला दिवस (०८ मार्च २०२५) से पूर्व ०५ मार्च २०२५ को प्रधानमंत्री संग्रहालय दिल्ली में सम्मानित किया गया है। अब कैप्टन गुंजन को डॉक्टर गुंजन के नाम से जाना जाएगा। डॉ. गुंजन एक सजग प्रहरी की भाँति अपनी स्काई रीच एविएशन एकेडमी जयपुर के प्रशिक्षित पायलटों को प्रशिक्षण के साथ साथ विश्व संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण को भी संरक्षित करने में विशेष भूमिका का निर्वहन कर रही हैं, हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

शुभेच्छु

गजेंद्र सिंह आर्य
राष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता, पूर्व प्राचार्य
धर्माचार्य जेपी विश्वविद्यालय, अनूपशहर
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)

चल दूरभाष – ९७८३८९७५११

05 March 2025

Leave a comment